Headline

Kumbh 2019

बैन झेल रहे योगी आज भोले बाबा की नगरी काशी में हैं

Medhaj News 18 Apr 19 , 06:01:39 India

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 72 घंटे का बैन झेल रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के दौरे पर हैं | लखनऊ में हनुमान मंदिर, अयोध्या में राम की शरण में जाने के बाद अब योगी भोले बाबा की नगरी काशी में हैं | योगी गुरुवार संकटमोचन मंदिर जाएंगे | वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में पूजा करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मशहूर गढ़वा आश्रम जाएंगे | ये आश्रम यादवों के प्रभुत्व वाला माना जाता है, ऐसे में इसके राजनीतिक संदेश भी हो सकते हैं | संकटमोचन मंदिर के अलावा यूपी के सीएम रामकृष्ण मिशन जाएंगे, जहां पर उन्हें दिव्यांग बच्चों से मुलाकात करनी है | 15 अप्रैल को चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक लगाई थी | इस दौरान वह किसी राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते थे, ना ही कोई राजनीतिक ट्वीट कर सकते थे | इस बीच योगी ने 16 अप्रैल को लखनऊ के मशहूर हनुमान मंदिर में पूजा की और हनुमान चालीसा भी पढ़ी | जिसके बाद वह 17 अप्रैल को अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए | साथ ही उन्होंने दलितों के घर खाना भी खाया | योगी पर लगा ये बैन आज शाम 6 बजे तक खत्म हो जाएगा | दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट में केरल की मुस्लिम लीग पार्टी को वायरस बताया था और उनके हरे झंडे पर टिप्पणी की थी | इसके अलावा उन्होंने भारतीय सेना को ‘मोदी जी की सेना’ कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए चुनाव प्रचार ने उनके प्रचार करने पर रोक लगाई थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा