Kumbh 2019

कांग्रेस सांसद शशि थरूर घायल, सर में लगे छह टांके

Medhaj News 15 Apr 19 , 06:01:39 India

कांग्रेस सांसद शशि थरूर घायल हो गए हैं | थरूर को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में पूजा करते वक्त सर में चोट आई है | चोट लगने के बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनके सर में छह टांके लगे हैं | शशि थरूर का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर हैं | यह घटना ऐसे वक्त में हुई जब शशि थरूर मंदिर में तुलाभरम पूजा कर रहे थे |





शशि थरूर तुलाभरम अनुष्ठान के तहत खुद को फल और मिठाइयों को बराबर तराजू पर तौल रहे थे, जिस दौरान वह घायल हो गए | तुलाभरम अनुष्ठान में अपने वजन के बराबर फल और मिठाई चढाई जाती है | इस बार के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर एकबार फिर तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं | इनके खिलाफ बीजेपी ने राजशेखरन को मैदान में उतारा है | हाल ही में राजशेखरन ने मिजोरम के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा