Headline

Kumbh 2019

क्या बीजेपी भेद पाएंगी, मुलायम सिंह यादव के परिवार का ये अभेद्य किला

Medhaj News 17 Apr 19 , 06:01:39 India

मुलायम सिंह यादव के परिवार का एक और अभेद्य किला है बदायू | बदायूं लोकसभा वो सीट है, जिसे भारतीय जनता पार्टी 1991 के बाद कभी जीत नहीं पाई | आखिरी बार 1991 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के स्वामी चिन्मयानंद इस सीट से जीते थे | लाख कोशिशों के बाद भी बीजेपी, मुलायम सिंह यादव के असर वाली इस सीट को कभी जीत नहीं सकी | 1996 से अब तक हुए छह चुनावों में समाजवादी पार्टी (एसपी) ने लगातार इस सीट पर अपना कब्जा जमाए रखा है | यहां से 1996, 98, 99 और 2004 में सपा से सलीम शेरवानी सांसद चुने गए | इसके बाद मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लौटे तो उन्होंने अपने भतीजे धर्मेंद्र यादव को चुनाव लड़ने बदायूं भेजा | सलीम शेरवानी के विरोध के बाद भी धर्मेंद्र यादव ने 2009 में ये लोकसभा सीट जीत ली | 2014 की मोदी लहर में भी यादव परिवार का ये किला अभेद्य रहा | धर्मेंद्र यादव ने इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार वागीश पाठक को 1 लाख, 66 हजार से ज्यादा वोटों से हराया |





करीब 18 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इस सीट पर यादव और मुस्लिमों का वर्चस्व है | यादव और मुस्लिम दोनों की आबादी करीब-करीब 15-15 फीसदी है, इन दोनों को मिलाकर करीब साढ़े पांच लाख वोटर हैं और एसपी की ताकत भी हैं | बीजेपी ने इस बार इस सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री और कभी बीएसपी के कद्दावर नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा मौर्या को मैदान में उतारा है | संघमित्रा 2014 में बीएसपी के टिकट पर मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और उनके खिलाफ विवादास्पद बयान देकर चर्चा में आई थीं | बीजेपी ने इस बार इस सीट पर अपनी पूरी ताकत लगा दी है | इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या पिछड़े वोटरों को बीजेपी के साथ लाने के लिए लगातार कैंप कर रहे हैं जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यहां पहले ही रैली कर चुके हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा