दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दे दी
Medhaj news 18 Jan 20 , 06:01:40 Sports
राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दे दी. तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाए 340 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रनों का टारगेट दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 49.1 ओवर में 304 रन पर ऑलआउट हो गई.इस मैदान पर तीन वनडे में टीम इंडिया की यह पहली जीत है. इससे पहले 2013 में इंग्लैंड और 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने हराया था. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए जबकि नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिला. एक विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 98 रन बनाए. उन्होंने 102 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का जड़ा. स्मिथ ने कप्तान एरॉन फिंच (33) के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े जबकि मार्नस लाबुशाने (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की.ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका एरॉन फिंच के रूप में लगा. एरॉन फिंच (33) को रवींद्र जडेजा ने केएल राहुल के हाथों स्टंप आउट करा दिया. स्मिथ ने मार्नश लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की. लाबुशेन 46 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. कुलदीप ने एलेक्स कैरी (18) को आउट कर वनडे में अपने 100 विकेट पूरे किए. स्टीव स्मिथ शतक से चूक गए. स्मिथ 98 रन पर कुलदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए. एश्टन टर्नर (13) और पैट कमिंस (0) को शमी ने बोल्ड किया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाए 340 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रनों का टारगेट दिया. भारतीय टीम के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 80 रनों की पारी खेली. कप्तान विराट कोहली ने 78 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. केन रिचर्डसन को 2 विकेट मिले.

