ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी है जिसका मतलब है कि भारत पहले बल्लेबाजी करेगा | भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिले हैं, पंत की जगह मनीष पांडे को जगह दी गई हैं वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया गया है | ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है | मुंबई (Mumbai) वनडे में करारी हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम (Indian Team) राजकोट (Rajkot) में ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करने उतरी है | ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारत को 10 विकेट से मात दी थी | टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है | पहले वनडे के बाद भारतीय टीम (Indian Team) को बड़ा झटका लगा जब टीम के नियमित विकेटकीपर को ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को चोट के कारण टीम का साथ छोड़कर एनसीए जाना पड़ा है |
पहले वन डे मैच में टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 255 रन पर सिमट गई | इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के शतकों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया था | भारत ने 15 साल के बाद वनडे में 10 विकेट से हार झेली है | इससे पहले साल 2015 में भारत को साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में 10 विकेट से रौंदा था |
भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मनीष पांडे |
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्पा |

