क्या निर्णायक वनडे मैच में खेलेंगे शिखर धवन और रोहित शर्मा ? विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में सभी की नजरें भारतीय सलामी जोड़ी पर होगी। शिखर धवन और रोहित शर्मा दूसरे मैच के दौरान चोट की वजह से बाहर हो गए। हालांकि, कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि दोनों ही खिलाड़ियों को गंभीर चोट नहीं लगी है और रोहित-धवन अगला मैच खेलने के लिए तैयार हैं।
रविवार को एक रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा जमाकर एक दूसरे पर बादशाहत कायम करने की कोशिश करेंगी। इस सीरीज के शुरू से ही रोमांचक होने की संभावना थी लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की उससे एक बार लगने लगा था कि वह भारत में लगातार दूसरी सीरीज जीतने में कामयाब रहेगा। भारत ने हालांकि राजकोट में हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शानदार वापसी की और साबित कर दिया कि मुंबई में दस विकेट से हार के बाद हायतौबा मचाना |
संभावित प्लेइंग इलेवन-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिन्स, एश्टन एगर, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जंपा।

