आज राजकोट में टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी को बेताब
मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia) करारी हार के बाद टीम इंडिया (Team India) तीन मैचों की वनडे सीरीज में वापसी को बेताब है | शुक्रवार को दूसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को कुछ बदलाव करने होंगे | जहां ऋषभ पंत इस मैच के लिए बाहर हो गए हैं, वहीं पहले वनडे में टीम इंडिया की हार के बाद भी विराट प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं | ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं आखिर विराट राजकोट में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे | उम्मीद की जा सकती है कि केवल एक मैच में नाकामी की वजह से विराट रोहित, धवन और केएल में से किसी को नहीं हटाएंगे | मुंबई में धवन और केएल ने मजूबत बैटिंग तो की थी, लेकिन टीम की रनों की रफतार सही नहीं रही | विराट राजकोट में तीनों से यही उम्मीद करेंगे कि ये तीनों तेजी से रन बनाए | मुंबई में विराट कोहली चौथे क्रम पर आए थे | हालांकि वे इस मैंच में चले नहीं | अब इस बात का क्रम से ज्यादा लेना देना तो नहीं है फिर भी विराट अपना क्रम वापस तीसरा नंबर कर सकते हैं | ऐसे में केएल राहुल चौथे क्रम पर आ सकते हैं | श्रेयस अय्यर भले ही मुंबई में ज्यादा न चले हों उनका हटना मुश्किल है |
टीम में पंत की जगह विराट केदार जाधव को मौका दे सकते हैं | विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन या किसी और को नहीं बुलाया गया है | ऐसे में साफ है कि विराट टीम में मजूबत बल्लेबाजी क्रम चाहते हैं | जाधव टीम को मजबूती के साथ एक स्पिनर का विकल्प भी दे सकते हैं | विराट के पास सबसे बड़ी चुनौती स्पिन कॉम्बिनेश की होगी | जहां जडेजा ने बल्ले से मुंबई में निराश नहीं किया था और फील्डिंग में भी वे एक बढ़िया असेट हैं, ऐसे में जडेजा शायद ही टीम से बाहर हों | यहां विराट के पास कुलदीप या चहल में से एक को मौका देने के बारे में सोचना पड़ सकता है | हो सकता है विराट कुलदीप और चहल दोनों को भी टीम में ले सकते हैं. ऐसे में वे केवल दो ही पेसर्स के साथ उतरेंगे | मुंबई में बुमराह और शमी सफल नहीं रहे तो ठाकुर 5 ओवर में 43 रन दे बैठे थे | यहां पेसर्स में ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को आजमाया जा सकता है | अगर विराट दो पेसर्स के साथ उतरे तो शायद फिर बुमराह और शमी ही टीम में दिखें |

