स्टीव स्मिथ का शतक, भारत के सामने 287 का लक्ष्य
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 286 रन बनाए और भारत को सीरीज जीत के लिए 287 रनों का टारगेट दिया | ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 131 रनों की पारी खेली | स्मिथ के अलावा मार्नस लाबुशेन ने 54 और एलेक्स कैरी के 35 रन बनाए | भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए | रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके |
नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट झटके | ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और कप्तान एरॉन फिंच की ओपनिंग जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ | चौथे ओवर में ही मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को विकेट के पीछे केएल राहुल के हाथों कैच आउट करा कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दे दिया |
डेविड वॉर्नर 3 रन बनाकर आउट हुए | एरॉन फिंच 19 रन बनाकर रनआउट हुए | मार्नश लाबुशेन 54 रन बनाकर आउट हुए | जडेजा की गेंद पर कोहली ने लाबुशेन का कैच लिया | लाबुशेन ने करियर का पहला अर्धशतक लगाया | लाबुशेन ने स्मिथ के साथ 127 रन की साझेदारी की | पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजे गए मिशेल स्टार्क खाता खोले बगैर आउट हुए | एलेक्स कैरी 35 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हुए |
एलेक्स कैरी ने स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की | एश्टन टर्नर (4) को नवदीप सैनी ने राहुल के हाथों कैच आउट कराया | स्टीव स्मिथ 131 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए | पैट कमिंस (0) और एडम जाम्पा (1) को शमी ने बोल्ड किया |

