आज भारत दक्षिण अफ्रीका को सीरीज 2-0 से हराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी
कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम रविवार (22 सितंबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को पस्त कर सीरीज 2-0 से जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। वहीं, दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और विराट कोहली की बेहतरीन पारी से भारत ने सात विकेट से जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त बनाई। भारतीय टीम प्रबंधन हालांकि, इस बात से संतुष्ट है कि तेज गेंदबाज जैसे दीपक चाहर और नवदीप सैनी ने नियमित जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया। इन्हें भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्षों का अनुभव नहीं हो लेकिन वाशिंगटन सुंदर, चाहर और सैनी ने दिखा दिया कि वे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को चुनौती दे सकते हैं।

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जियो टीवी ऐप पर भी देख सकते हैं।भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज Jio TV ऐप पर आप 15 सितंबर से शुरू हो चुकी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय सीरीज से सभी मैच लाइव देख सकते हैं। जियो टीवी पर तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैच को जियो के यूजर्स देख सकते हैं। इस सीरीज के सभी मैचों की जियो पर एचडी में लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इन मैच को देखने के लिए जियो यूजर्स के पास प्राइम मेंबरशिप होनी चाहिए। इसके अलावा आपने स्मार्टफोन में जियो टीवी ऐप इंस्टॉल होना चाहिए। मैच रविवार (22 सितंबर) को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे खेला जाएगा। शाम 6.30 पर टॉस होगा।




