वीरेंद्र सहवाग एक ऐसे मिशन में जुटे हुए हैं जिसे जानकर उनके हर फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा
सहवाग की कमेंट्री हो या फिर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट, फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं | लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग एक ऐसे मिशन में जुटे हुए हैं जिसे जानकर उनके हर फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा | दरअसल वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) हिंदुस्तान के दो शहीदों के बेटों को अपनी क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग दे रहे हैं और उनका सपना उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते देखना है | झज्जर में वीरेंद्र सहवाग के सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में अर्पित सिंह और राहुल सोरेंग नाम के दो बच्चे पढ़ते हैं | ये दोनों ही बच्चे पुलवामा हमले में शहीद हुए दो जवानों के बेटे हैं | अर्पित सिंह के पिता शहीद राम वकील और राहुल सोरेंग के पिता विजय सोरेंग 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे | जिसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने इन दोनों बच्चों को अपने स्कूल में मुफ्त शिक्षा और एकेडमी में क्रिकेट ट्रेनिंग देने का फैसला किया था |
बुधवार को सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने ट्विटर अकाउंट में इन दोनों बच्चों की तस्वीरें पोस्ट की | जिसमें अर्पित सिंह बल्लेबाजी और राहुल सोरेंग गेंदबाजी करते दिख रहे हैं | सहवाग ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हीरोज के बेटे | सहवाग स्कूल में इन दोनों बच्चों का पढ़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है | बता दें 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला (Pulwama Attack) किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे | इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देते हुए बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी | एयरफोर्स के हमले में पीओके के बालाकोट में स्थित आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त हो गए थे |




