BCCI अध्यक्ष बनने के लिए सौरव गांगुली को कई कुर्बानी भी देनी होंगी
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) बनना तय हो गया है | और 23 अक्टूबर को सौरव गांगुली इस मजबूत पद पर काबिज तो हो जाएंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें कई कुर्बानी भी देनी होंगी | बीसीसीआई (BCCI) का नया अध्यक्ष बनने के लिए सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को कई कुर्बानी भी देनी होंगी | मौजूदा समय में सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (Bengal Cricket Association) के अध्यक्ष हैं और इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मेंटर की जिम्मेदारी भी उनके पास है | इतना ही नहीं, गांगुली समाचार पत्रों में कॉलम भी लिख रहे हैं और कमेंट्री की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं | इसके अलावा वे कई विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं और पॉपुलर बंगाली टीवी शो दादागीरी के होस्ट भी हैं |
हालांकि अब गांगुली ने स्पोर्ट्सस्टार से कहा है कि जैसे ही वे बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कमान संभाल लेंगे, विज्ञापन और टीवी शो दादागीरी को छाड़कर बाकी सभी चीजें बंद कर देंगे | ऐसे में गांगुली को इससे बड़ा आर्थिक नुकसान होगा | लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) बीसीसीआई (BCCI) में एक से अधिक पद नहीं ले सकते | ऐसे में चूंकि बांग्ला टीवी शो का क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं है तो वे इसकी मेजबानी करना जारी रख सकते हैं | टीम इंडिया (Team India) के अन्य दिग्गज राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा था | इसके चलते द्रविड़ और संजय बांगड़ को आईपीएल टीमों में अपने पद छोड़ने पड़े थे | द्रविड़ साल 2017 में इंडिया ए, इंडिया अंडर-19 और दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के कोच थे | तब बोर्ड ने उन्हें कोई एक नौकरी चुनने को कहा था |




