भारत के आनंदन गुणासेकरन ने मिलिट्री खेलों में भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए
भारत के आनंदन गुणासेकरन (Anandan Gunasekaran ) ने यहां जारी मिश्व मिलिट्री खेलों (World Military Games) में मंगलवार को (दिव्यांग इवेंट) में भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाए | भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा में 12 सेकेंड का समय निकालते हुए पहले स्थान के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया | पेरू के कासस जोस ने 12.65 सेकेंड के समय के साथ इस स्पर्धा का रजत और कोलंबिया के फरजारडो पाडरे टीओडिसेलो ने 12.72 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया |
32 वर्षीय आनंदन ने इसके बाद 400 मीटर में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया | उन्होंने 53.35 सेकेंड के समय के साथ दिन का स्वर्ण पदक हासिल किया | कोलंबिया के टीओडिसेलो ने रजत और रानकिन माइकल ने कांस्य पदक हासिल किया | आनंदन इससे पहले पैरा-एशियाई खेलों में भी भारत के लिए रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं | उन्होंने 2018 में पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 200 मीटर टी44/टी62/64 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था |




