Headline


BCCI अध्यक्ष के पद से होगी सौरव गांगुली की नयी पारी की शुरुआत

Medhaj News 14 Oct 19 , 06:01:39 Sports

Cricket News: दशकों तक भारतीय क्रिकेट में राज करने वाले 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' के नाम से मशहूर सौरभ चंडीदास गांगुली(Sourav Ganguly) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष होंगे। जैसे बतौर टीम इंडिया के कप्तान गांगुली के लिए राह आसान नहीं रही थी वैसे ही उनका अध्यक्ष के चुने जाने को लेकर भी काफी ड्रामा हुआ। पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल से दौड़ में उन्हें आगे माना जा रहा है। लेकिन अंत में गांगुली के नाम पर मुहर लग गई। कहा जा रहा है कि गांगुली आज ही अध्यक्ष पद का नामांकन भरेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह सचिव और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष के बनने की संभावना है। माना जा रहा है कि अब 23 अक्टूबर को होने वाली BCCI की वार्षिक बैठक का आयोजन नहीं किया जाएगा।





बृजेश पटेल होंगे IPL चेयरमैन

वहीं, दूसरी ओर अध्यक्ष पद की रेस में आगे माने जा रहे कर्नाटक के बृजेश पटेल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की संभावना है।

बीसीसीआई के पूर्ण अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने श्रीनिवासन के साथ इन पदों पर नियुक्ति में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर, आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधि कौन होगा, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय अगले महीने लिया जाएगा।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!