Headline


गौतम गंभीर का आज है जन्मदिन आइये जानते है उनके बारे में

Medhaj News 14 Oct 19 , 06:01:39 Sports

Happy Birthday Gautam Gambhir किसी से जुबानी जंग जीतने हो या फिर किसी को बल्ले से जवाब देना हो, ये बात गौतम गंभीर को बखूबी आती है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भाजपा की सीट पर नई दिल्ली (पूर्वी दिल्ली) सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने गौतम गंभीर ने अपने विरोधियों को हर प्रकार की भाषा में जवाब दिया है। आज भी गौती ये काम बेधड़क कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा कमाल किया है जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है। उन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतकीय पारी खेलकर बनाया है। गौतम गंभीर ने दोनों पारियों में से एक पारी में कम से कम 100 रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वे भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। 2011 में की गयी उनकी बल्लेबाज़ी श्रीलंका के खिलाडी भी कभी नहीं भुला पाएंगे जिसमे उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाये थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 122 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 97 रन की बेसकीमती पारी खेली और टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया। भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अनमोल है। जिसे कोई भी भुला नहीं सकता।





साल 2007 में साउथ अफ्रीका में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला गया। ये क्रिकेट के इस फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप था। इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से हुआ। हमेशा पाकिस्तान के चिर प्रतिद्वंदी माने जाने वाले गौतम गंभीर ने खिताबी जीत में बल्ले से योगदान दिया। गंभीर ने महज 54 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली। इस मुकाबले को भारत ने 5 रन से जीता।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!