IND vs SA : दक्षिण अफ्रीका पर मंडरा रहा फॉलोऑन का खतरा
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA ) के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। लंच के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 42 ओवर में 6 विकेट पर 136 रन था। दक्षिण अफ्रीका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और सेनुरन मुथुसामी क्रीज पर हैं। आज आउट होने वाले बल्लेबाज एनरिक नोर्ट्जे, टीडी ब्रूएन और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक रहे। डीकॉक ने डुप्लेसिस के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। मेहमान टीम ने तीसरे दिन एनरिक नोर्ट्जे के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया।
उन्हें शमी ने पवेलियन भेजा। ब्रूएन उमेश यादव का शिकार बने। डीकॉक को अश्विन ने बोल्ड किया। इस मैच में कप्तान कोहली के विराट दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ड्राइविंग सीट पर है। दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA )पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहली पारी 156.3 ओवर में 5 विकेट पर 601 रन पर घोषित की। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 36 रन था। इसमें से दो विकेट लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे उमेश यादव ने लिए थे। एक विकेट मोहम्मद शमी के खाते में गया था।




