IND vs SA : पहले सेशन में ही टीम इंडिया की हालत खराब हो गई
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चल रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच का आज पहला दिन है और पहले सेशन में ही टीम इंडिया (Team India) की हालत खराब हो गई | कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के रूप में भारतीय टीम को 39 रन पर ही तीसरा झटका लग गया | इससे पहले मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत को दो झटके लगे थे | भारतीय कप्तान 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर एनरिच नॉर्तजे (Anrich Nortje) का शिकार बने और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए | नॉर्तजे के लिए कोहली लकी रहे | कोहली इस गेंदबाज का मेडन टेस्ट विकेट बने | अपने टीम के सीनियर खिलाड़ी कगिसो रबाडा के नक्शे कदमों पर चलते हुए नॉर्तजे ने अपना पहला टेस्ट विकेट हासिल किया | जिस तरह से कगिसो रबाडा ने चेतेश्वर पुजारा को एलबीडब्ल्यू किया था | नॉर्तजे ने भी भारतीय कप्तान को ठीक उसी तरह एलबीडब्ल्यू करके पवेलियन भेज दिया |
नॉर्तजे की अंदर आती गेंद से कोहली बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद घुटनों के पास उनके पैड पर लग गई और उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया | हालांकि कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला मेहमान टीम के पक्ष में रहा | कोहली नॉर्तजे का पहला टेस्ट विकेट बने | सिर्फ नॉर्तजे के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के तीन और गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में अपना खाता विराट कोहली (Virat Kohli) से ही खोला | उनका नाम - कगिसो रबाडा, वेस्टइंडीज के गेंदबाज अल्जारी जोसेफ, सेनुरन मुथुस्वामी




