भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच तीन नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा | सबकी निगाहें 3 नवंबर से शुरु हो रहे बांग्लादेश टीम के भारत दौरे (India svs Bangladesh) पर हैं | पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) का मानना है कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में मेहमान टीम से कड़ी टक्कर मिलेगी | वैसे तो टीम इंडिया काफी मजबूत मानी जा रही है कि लेकिन सब जानते हैं कि बांग्लादेश की टीम बड़ी से बड़ी टीम को हराने में सक्षम है |
इसीलिए लक्ष्मण का कहना है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में भारतीय टीम को सावधान रहना होगा | इस समय टीम इंडिया की टी20 रैंकिंग जहां चार नबंर की है वहीं बांग्लादेश की रैंकिंग 10वें स्थान पर है | लक्ष्मण ने टीवी पर कहा - मुझे लगता है भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली सीरीज में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी | बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले ज्यादा अनुभवी हैं और ज्यादातर बांग्लादेश के खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं | उन्होंने कहा - बांग्लादेश की टीम बीते सालों में बहुत ही ज्यादा बेहतर हुई है और उनको हल्का आंकने की गलती बिल्कुल नहीं की जा सकती है |
वहीं बांग्लादेश के क्रिकेटर यह कहते हुए हड़ताल पर चले गए हैं कि वह तब तक क्रिकेट संबंधी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेंगे जब तक बोर्ड उनकी मांगे पूरी नहीं करता है | बताया जा रहा है कि खिलाड़ियों को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में अपने वेतन को लेकर शिकायते हैं | शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मुश्फीकुर रहीम ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में साफ कर दिया था कि वह तब तक क्रिकेट संबंधी गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनेंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती हैं | शाकिब ने कहा - हम अंडर-19 टीम को इसमें शामिल नहीं करेंगे क्योंकि वे विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं | हर कोई यहां हैं और हम जानते हैं कि हर कोई हमारे साथ है | हम क्रिकेट नहीं खेलेंगे | तब तक जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे |




