सौरव गांगुली बने BCCI के नय अध्यक्ष 23 अक्टूबर को संभालेंगे पद
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए है। वह 23 अक्टूबर को पदभार सभालेंगे । BCCI के पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला(Rajeev Shukla) ने इसकी जानकारी ANI को दी। बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने बृजेश पटेल को पछाड़ा है।
Rajeev Shukla, Former Board of Control for Cricket in India (BCCI) member: We have selected Sourav Ganguly as the BCCI President, on 23rd October final outcome will come. pic.twitter.com/Mm8si72UOT
— ANI (@ANI) October 14, 2019
इससे पहले बृजेश को एन श्रीनिवासन के समर्थन की वजह से अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन गांगुली के नाम पर सहमति के बाद उनकी दावेदारी खत्म हो गई। अमित शाह के बेटे जय शाह को सचिव पद के लिए चुना जा सकता है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल कोषाध्यक्ष बन सकते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इसको लेकर कहा था कि क्रिकेट के सबसे बड़े संस्थान का ध्यान रखना आसान नहीं होगा। गांगुली ने इसको लेकर कहा, मैं इस अपॉइंटमेंट से बहुत खुश हूं क्योंकि पिछले कुछ समय में बीसीसीआई की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है और मेरे पास अच्छा मौका होगा कि मैं इस सुधारने के लिए कुछ कर सकूं।' गांगुली ने आगे कहा, 'आप भले ही निर्विरोध चुने जाएं या फिर किसी और तरह से ये एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्रिकेट की दुनिया में ये सबसे बड़ा संस्थान है। भारत पावरहाउस है और ये एक बड़ा चैलेंज होगा।
Sourav Ganguly after filing his nomination for post of BCCI President, in Mumbai: To be in a position where I can make a difference along with team would be extremely satisfying. Hopefully in next few months we can put everything in place & bring back normalcy in Indian cricket. pic.twitter.com/s3FGUa11r9
— ANI (@ANI) October 14, 2019
सौरव गांगुली ने मुंबई में बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा मैं एक ऐसी स्थिति चाहता हूँ जिसमे मैं टीम में सकारात्मक बदलाव ला सकूं। वह मेरे लिए संतोषजनक होगा। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में हम भारतीय क्रिकेट में सब कुछ सही कर पाएंगे जिससे सामान्य स्थिति वापस आ सके।




