धोनी ने पत्नी साक्षी से जुड़ा दिलचस्प वीडियो शेयर कर पुरानी यादें साझा की
धोनी ने पत्नी साक्षी से जुड़ा दिलचस्प वीडियो शेयर कर पुरानी यादें साझा की हैं | साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) इस वीडिया में अपना डायलॉग नहीं पढ़ पा रही हैं | पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यह वीडियो सोशल वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है | साक्षी धोनी का यह वीडियो किसी ऐड शूट का है | साक्षी विज्ञापन की शूटिंग से पहले अपने डायलॉग की रिहर्सल कर रही हैं | वे कागज पर लिखे डायलॉग देखकर पढ़ती हैं, फिर भी अटक जाती हैं | जब वे दोबारा डायलॉग बोलती हैं तो उनकी नजर कैमरे की बजाय कागज पर होती है और सब हंस पड़ते हैं |
साक्षी जब दो-तीन कोशिशों के बाद भी ठीक ढंग से डायलॉग नहीं बोल पाईं तो धोनी उन्हें कुछ सलाह देते नजर आते हैं | धोनी हंसते हुए उनसे कहते हैं कि जब तुम देखकर भी नहीं बोल पा रही हो तो डायलॉग की डिलिवरी कैसे दोगी? एमएस धोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा - पुरानी यादों से कुछ धमाका | जब आप टेबल घुमा देते हैं और डायरेक्टर को ही डायलॉग डिलीवरी के लिए बोलते हैं | खासतौर से तब जब वह लगातार कह रही हो यह आसान डायलॉग है और आपको इसे एक ही टेक में कर देना चाहिए | धोनी ने आगे लिखा - समय तेजी से भाग रहा है | यह एक साल पुराना वीडियो है |
View this post on InstagramBlast from the past.when u turn the table and ask the director to deliver the dialogue specially when she keeps saying such an easy dialogue u shd do it in one take.time flies this was more than an Year back.


























