सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के इस गेंदबाज के नाम
सबसे ज्यादा इटरनेशनल विकेट (टेस्ट सहित) लेने का रिकॉर्ड अश्विन (R Ashwin) के ही नाम है | अश्विन ने इस दशक में सबसे ज्यादा 564 विकेट लिए हैं | इस सूची में अश्विन ही एकमात्र स्पिनर हैं | उनके बाद इंग्लैंड के जिमी एंडरसन और फिर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम है एडरसन ने 535 विकेट जबकि ब्रॉड ने 525 विकेट लिए हैं | चौथे और पांचवे स्थान पर न्यूजीलैंड के टीम साउदी और ट्रेंट बोल्ट 472 और 458 विकेट लेकर हैं |
लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) इस दशक में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं | ब्रॉड से पहले उनके ही देश के जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इस दशक में यह मील का पत्थर छुआ है | ब्रॉड ने सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान यह मुकाम हासिल किया | वहां भारतीय गेंदबाज अश्विन (R Ashwin) को पांचवा स्थान मिला है | ब्रॉड (Stuart Broad) और एंडरसन के बाद आस्ट्रेलिया के स्पिनर नेथन लॉयन ने इस दशक में अब तक कुल 376 विकेट लिए हैं | इसके अलावा श्रीलंका के रंगना हेराथ के नाम 363 विकेट हैं | भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने इस दशक में 362 विकेट अपने नाम किए हैं |


























