Headline



निणार्यक मैच से पहले भारतीय टीम ने ये ब्रेक लिया

Medhaj News 21 Dec 19 , 06:01:39 Sports

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का निर्णायक और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 22 दिसंबर (रविवार) को खेला जाना है। मैच कटक में खेला जाना है और टीम इंडिया गुरुवार को भुवनेश्वर पहुंच गई। शुक्रवार को टीम इंडिया ने ब्रेक लिया और सभी क्रिकेटरों ने साथ में मस्ती की। चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को मात देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर ला दी। लीग का अंतिम मैच कटक में खेला जाना है लेकिन इस निणार्यक मैच से पहले भारतीय टीम ने ये ब्रेक लिया।





भारत ने बुधवार को सीरीज बराबर की और गुरुवार को वो ओडिशा की राजधानी पहुंची जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। दोनों टीमें रविवार को आमने-सामने होंगी और तब दोनों टीमों के पास तीन दिन का गैप है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को किसी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया और सभी क्रिकेटरों ने साथ में मिलकर मस्ती की। कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा - एक दिन की छुट्टी और टीम के खिलाड़ियों के साथ एक दोपहर यही चाहिए।




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन