Headline



श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

Medhaj News 24 Dec 19 , 06:01:39 Sports

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि बुमराह और धवन की टी-20 और वनडे टीमों में वापसी हुई है जबकि मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वे टीम में बने रहेंगे।





तेज गेंदबाज दीपक चहर की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में पहली बार शामिल किए गए नवदीप सैनी को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम में बरकरार रखा गया है।





टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर।



वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन